फॉण्ट कनवर्टर NEW

नवी मुंबई में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार, 16 करोड़ का ड्रग्स जब्त

Navi Mumbai. नवी मुंबई पुलिस ने शहर में ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स जब्त किया है. इन 11 तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मामला

अपनी भाषा में पढ़ें

Navi Mumbai. नवी मुंबई पुलिस ने शहर में ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स जब्त किया है. इन 11 तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि यह नाइजीरियाई नागरिक नवी मुंबई के कोपरी गांव में रहते थे।

पुलिस को जानकारी मिली कि ये यहां रहकर ड्रग्स बेच रहे हैं। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को 16 करोड़ रुपये की कोकीन और एमडी ड्रग्स मिली। गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिकों को ड्रग्स का भंडार कहाँ से मिला? वे यह स्टॉक किसे बेच रहे थे? पुलिस इनकी पूरी चेन के बारे में और जांच कर रही है।

आपको बता दें कि पिछले महीने पुणे पुलिस ने 17 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था जो पुणे में ड्रग्स बेच रहे थे। इसमें 14 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। इन्हें पुणे के कोंढवा येवलेवाडी मांजरी उंड्री और पिसोली इलाके से हिरासत में लिया गया था। इस कार्रवाई में भी पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram