फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुबिल माइंस पर ग्रामीणों का कब्जा, लौह अयस्क उत्पादन और ढुलाई पूरी तरह ठप

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित सेल की चिड़िया-दुबिल माइंस में शुक्रवार को ग्राम सभा दुबिल के नेतृत्व में “हातु-आबुआ राज, ग्राम स्वराज अभियान” के तहत ग्रामीणों ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे से सैकड़ों ग्रामीणों ने खदान में उत्पादन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित सेल की चिड़िया-दुबिल माइंस में शुक्रवार को ग्राम सभा दुबिल के नेतृत्व में “हातु-आबुआ राज, ग्राम स्वराज अभियान” के तहत ग्रामीणों ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे से सैकड़ों ग्रामीणों ने खदान में उत्पादन और लौह अयस्क की ढुलाई रोक दी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि दुबिल माइंस के विस्तार के दौरान सरना स्थल, कब्रिस्तान और रैयती जमीन पर अवैध रूप से पिलर गाड़ दिए गए हैं, जिससे उनकी धार्मिक आस्था और भूमि अधिकार प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि खदान से निकलने वाले लाल पानी और धूल के कारण खेती बर्बाद हो रही है, जलस्रोत प्रदूषित हो गए हैं और पेयजल संकट गहरा गया है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुलाल आइड ने कहा कि गांव की जमीन से सेल करोड़ों का लौह अयस्क निकाल रही है, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने 200 स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार, अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा, सरना स्थल व कब्रिस्तान से पिलर हटाने तथा गांव में चापाकल और जलमीनार लगाने की मांग की है। आंदोलन के कारण माइंस का कामकाज प्रभावित हुआ है, जबकि समाचार लिखे जाने तक सेल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram