फॉण्ट कनवर्टर NEW

तालाब में मिली लाश से मचा हड़कंप, मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के पाड़ा टोला स्थित एक तालाब में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह तालाब के मालिक की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ग्राम

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के पाड़ा टोला स्थित एक तालाब में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह तालाब के मालिक की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सागेन हांसदा को दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल परसुडीह थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram