Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

पलायन रोकने के लिए कांकु के ग्रामीणों का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कांकु गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और प्रस्तावित खनन (माइंस) एवं स्टोन क्रशर उद्योग को शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए उद्योग क्षेत्र को सुरक्षा उपलब्ध कराने, पहुंच मार्ग का निर्माण कराने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा कि कांकु और आसपास का इलाका आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, जहां रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और मजदूर गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु जैसे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन और स्टोन क्रशर उद्योग स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पलायन पर रोक लगेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 33 रैयत परिवारों ने स्वेच्छा से अपनी भूमि उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध कराई है। उनका मानना है कि उद्योग शुरू होने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि सड़क, बिजली, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विकास होगा। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व निजी हितों के कारण उद्योग संचालन में बाधा पहुंचाने, रास्ता अवरुद्ध करने और भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीण प्रतिनिधि हरिश्चंद्र महतो और अरविंद महतो ने कहा कि गांव के अधिकांश लोग उद्योग स्थापना के पक्ष में हैं और प्रशासन को विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने उपायुक्त से उद्योग क्षेत्र तक पहुंचने वाले मार्ग के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *