फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और महिला यूट्यूबर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का शक

India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हरियाणा से गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और महिला यूट्यूबर प्रियंका सेनापतिका नाम सामने आया है। प्रियंका ज्योति की दोस्त रही हैं। दोनों साथ-साथ कश्मीर घुमने गए थे। प्रियंका भी पाकिस्तान की यात्रा कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हरियाणा से गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और महिला यूट्यूबर प्रियंका सेनापतिका नाम सामने आया है। प्रियंका ज्योति की दोस्त रही हैं। दोनों साथ-साथ कश्मीर घुमने गए थे। प्रियंका भी पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद अब प्रियंका सेनापति भी जांच के घेरे में है।

ज्योति मल्होत्रा की दोस्त प्रियंका सेनापति ओडिशा की पुरी की रहने वाली है। वह भी ज्योति की तरह ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर है। प्रियंका सोनकर यूट्यूब पर ट्रैवल चैनल चलाती है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका सेनापति के 20.7 हजार फालोवर्स हैं। प्रियंका सेनापति ने हाल ही में ज्योति के साथ कश्मीर की यात्रा की थी। इससे पहले वह पाकिस्तान भी जा चुकी है।

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति हाल ही में पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती के चलते पुलिस जांच के दायरे में आ गई हैं। पुलिस दोनों के रिश्तों की गहराई और किसी प्रकार की संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुरी शहर के डीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने प्रियंका के घर पर छापेमारी की और तलाशी ली। इस टीम में टाउन थाने के आईआईसी गोकुल रंजन दास और सिंहद्वार थाने की आईआईसी श्वेतपद्मा दास भी शामिल थीं। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और ज्योति के बीच दोस्ती थी और सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहलगाम में शूट किए गए उनके वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा में हैं।

प्रियंका के पिता ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी और ज्योति के बीच मित्रता थी। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जांच में पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका ने पाकिस्तान के करतारपुर का दौरा वैध वीजा पर किया था। इस बीच, प्रियंका सेनापति ने सोशल मीडिया पर एक स्पष्टीकरण पोस्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा अपने देश को प्राथमिकता दी है और ज्योति के खिलाफ लगे आरोपों की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।

पुरी एसपी ने बताया कि यह जांच राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों तथा हरियाणा पुलिस के समन्वय में की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और श्रीजगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram