फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंदिर में चोरी कर भागा युवक 4 घंटे में गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्पनापुरी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए सभी सामान भी बरामद कर लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्पनापुरी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए सभी सामान भी बरामद कर लिए हैं। मामले में मिली इस त्वरित सफलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

मंदिर प्रबंधन की ओर से 4 जुलाई को मंदिर परिसर से विभिन्न सामान चोरी होने की लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद कलीम के रूप में हुई है। वह जुगसलाई थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने आदित्यपुर और जुगसलाई क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ अन्य लंबित चोरी के मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही उससे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram