फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में चापड़ से हमला, घायल युवक ने चार युवकों पर लगाए गंभीर आरोप

Jamshedpur new: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप रविवार रात एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur new: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप रविवार रात एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

घायल अभिषेक गिरी ने पुलिस को बताया कि वह मानगो से अपने घर बारीडीह लौट रहे थे। इसी दौरान टाउन हॉल के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और धारदार चापड़ से हमला कर दिया। उनके अनुसार हमले के बाद जब उन्होंने अपनी जेब की जांच की तो उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद गायब थे। अभिषेक ने इस मामले में अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और देप्पू नामक युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करने के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि इस घटना में अजय रविदास नामक एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसकी नाक और हाथ में चोट आई है। हालांकि, दोनों घायलों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram