फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका से बढ़ा सस्पेंस

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर सोनुआ रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर सोनुआ रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान भालूरूंगी गांव निवासी जेटे चाकी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से मामले की पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram