Bokaro news : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय सभागार, सेक्टर 1सी-20, बोकारो इस्पात नगर में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस  के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद बोकारो जिला इकाई द्वारा युवा अधिवक्ता दिवस “राष्ट्र निर्माण में युवा अधिवक्ता की भूमिका “विषय पर एक संगोष्ठी तथा बोकारो जिला इकाई का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।  उक्त कार्यक्रम का आयोजन दो सत्र में किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष  राजेंद्र कृष्ण एवं विशिष्ठी अतिथि के रूप में सुनील कुमार, क्षेत्र मंत्री, अधिवक्ता परिषद, प्रांत महामंत्र विजय नाथ कुंवर तथा बोकारो जिला इकाई कार्यकारिणी सदस्य गण और सैकड़ो अधिवक्तागण उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का प्रथम सत्र का आरंभ सुबह 11.30 बजे से द्वीप प्रजवलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन से प्रारंभ हुआ। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत महामंत्री विजय नाथ कुंवर जी द्वारा  विषय प्रवेश तथा अधिवक्ता परिषद पर विस्तार से चर्चा किया गया एवं बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण द्वारा स्वामी जी के बारे में विस्तार से बताया गया । इसके बाद प्रथम सत्र का समापन हुआ ।

द्वितीय सत्र में मुख्य विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में कुणाल प्रांत शरीरिक प्रशिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विषय में विस्तार से वर्णन किया गया एवम् ज्ञानबर्धन किया गया

इसके उपरांत नए युवा अधिवक्तागण को अधिवक्ता परिषद द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा इस सत्र के समापन के पश्चात  वनभोज का आयोजन के उपरांत, कार्यक्रम का समारोप हुआ । इस कार्यक्रम में सैकड़ो अधिवक्तागण उपस्थित थे कार्यक्रम में जिला इकाई के महामंत्री संतोष कुमार (गिरि) द्वारा आगत अतिथियो का स्वागत किया एवं जिला इकाई के उपाअध्यक्ष वरुण कुमार पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर जिला इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य  दिनेश लाल श्रीवास्तव, जिला इकाई के महामंत्री, संतोष कुमार (गिरि),कोषाध्यक्ष उमाकांत पाठक, महिला प्रमुख अर्चना कुमारी,रूबी कुमारी, वीणा रानी, पुष्पांजलि,अंबिका, सोनी,नूतन, सम्भावनी, हीरालाल प्रजापति, संजय कुमार सिंह,श्याम मिश्रा, रवींद्रनाथ दत्त,अजीत कुमार ठाकुर, संजीव कुमार पाठक,रणधीर कुमार, दिनेश शर्मा, प्रशांत राय, विकास तापड़िया, मनोज कुमार, संतोष श्रीवास्तव,धनंजय कुमार तिवारी, अजय सिन्हा, प्रवीण कुमार, ए के पांडे, मृत्युंजय कुमार, दीपक कुमार, अमन मल्लिक, अशोक सिंह चौधरी,प्रेम तिवारी, बासुदेव गोस्मामी, सीतेश कुमार, दीपक पाठक, अश्वनी कुमार आदि के साथ सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित हुए ।

Share.
Exit mobile version