फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप स्थित इन्द्रानगर में संचालित एक कथित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला, उसके पुत्र और एक नाबालिग

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप स्थित इन्द्रानगर में संचालित एक कथित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला, उसके पुत्र और एक नाबालिग को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 4.32 ग्राम) और बिक्री से प्राप्त 4,820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन्द्रानगर निवासी भारती कैबर्तो अपने घर से ही परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 वर्षीय भारती कैबर्तो, उसके 22 वर्षीय बेटे विशाल कैबर्तो तथा एक नाबालिग को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान 38 पुड़िया ब्राउन शुगर और 4,820 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिटी एसपी ने बताया कि भारती कैबर्तो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, जुगसलाई और सोनारी थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से छह मामले दर्ज हैं। वहीं उसके बेटे विशाल कैबर्तो पर भी सीतारामडेरा और सोनारी थाने में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

इस अभियान में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। टीम में दंडाधिकारी के रूप में नगर निगम मानगो के कनीय अभियंता उमाशंकर, एसआई सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, चांदनी कुमारी, एएसआई जयदेव कुमार दास, हवलदार संजय तिर्की तथा आरक्षी भीष्म नारायण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram