फॉण्ट कनवर्टर NEW

75 वर्ष में राजनीति से रिटायरमेंट का संदेश, क्या मोदी और भागवत पद छोड़ेंगे?

Ranchi News : झारखंड राजद के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत से 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर रिटायरमेंट लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड राजद के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत से 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर रिटायरमेंट लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अब अपने घोषित सिद्धांतों पर अमल कर देश के सामने अपनी “चाल, चरित्र और चेहरा” साबित करना चाहिए।

कैलाश यादव ने याद दिलाया कि 2013-14 में भाजपा ने गोवा कार्यकारिणी बैठक में यह नियम बनाया था कि प्रधानमंत्री, मंत्री या पार्टी अध्यक्ष जैसे पदों पर बैठे लोग 75 वर्ष की उम्र के बाद पद से हटेंगे। इसी कारण लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शन मंडल में भेजा गया।

हाल ही में 9 जुलाई को एक किताब विमोचन कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने भी 75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट की बात दोहराई। यादव ने कहा कि मोहन भागवत 11 सितंबर को और नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो जाएंगे। अब समय आ गया है कि दोनों नेता स्वेच्छा से पद छोड़कर अपने सिद्धांतों पर अमल करें। उन्होंने यह भी कहा कि देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब यह नैतिक उदाहरण भाजपा और संघ को स्थापित करना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram