जारी प्रखंड में इन दिनों हाथियों का आतंक रुक-रुक कर जारी है। जंगली हाथी घरों को निशाना बनाने के साथ-साथ अनाज भी छतिग्रस्त कर रहे हैं। गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने हर्रा टोली निवासी विदेश टोप्पो और श्रीनगर निवासी संदीप एक्का के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं विदेश टोप्पो का एक क्विंटल धान को खाकर व छींट कर बर्बाद भी कर दिया। परिवार के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वही शोरगुल होने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और काफी मशक्कत के बाद सुबह होते तक जंगली हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा ग्रामीणों ने बताया इस जंगली हाथी का एक ही दांत है। घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक और मुखिया फुलमैत देवी पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार की सुबह 10 बजे उनके घर पहुंचे। मौके पर वन विभाग के कुर्मी सुखदेव उरांव,विवेक खलखो, प्रेम सागर, विनीता किंडो, मनोज टोप्पो, विनोद केरकेट्टा उपस्थित थे। दोनों पीड़ित किसानों को मुखिया जिला परिषद और वन विभाग की टीम ने पटाखा व टॉर्च दिया। वही क्षतिग्रस्त हुए घर व अनाज के लिए मुआवजा देने की बात कही।



