फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

नीट पेपर लीक मामले में 6 संदेही धराये, कहां से… जानें

Deoghar/Ranchi : नीट पेपर लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह संदेही गुनहगारों को कस्टडी में लिया है। सभी आरोपी देवघर में झुनू सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रह रहे थे। झुनू

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Deoghar/Ranchi : नीट पेपर लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह संदेही गुनहगारों को कस्टडी में लिया है। सभी आरोपी देवघर में झुनू सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रह रहे थे। झुनू सिंह का घर देवीपुर थाना क्षेत्र के एम्स के पास है। गिरफ्तार लोगों के नाम पंकु कुमार, परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिन्टु उर्फ बालदेव कुमार, काजु उर्फ प्रशांत कुमार, अजीत कुमार और राजीव कुमार उर्फ कारू बताये गये। सभी नालंदा, बिहार के रहने वाले हैं।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार पेपर लीक के सरगना संजीव मुखिया के नीचे अमित आनंद और नीतीश काम कर रहे थे। अमित आनंद लाइजनर का काम करता है। नीतीश और अमित आनंद दोस्त हैं। वहीं, इस पूरे पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंद्र बताया जा रहा है। सिकंदर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने 30 से 32 लाख रुपये में पेपर की डील की थी। इसके बाद चार कैंडिडेट्स को उसने पेपर 40-40 लाख रुपये में बेच दिया था। इनमें दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, रांची के अभिषेक कुमार और गया के शिवनंदन कुमार शामिल हैं। सभी को बीते पांच मई को पुलिस ने पटना के बेली रोड से उठाया था। ये लोग झारखंड नंबर की एक गाड़ी पर सवार थे। इनके पकड़े जाने के बाद ही पेपर लीक का खुलासा हुआ था। सिकंदर ने खुलासा किया कि नीट का पेपर सबसे पहले झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था। जानकारी के अनुसार सिकंदर का बेटा होमी आनंद रांची के हरमू में इन्फिनिटी स्पोर्ट्स नामक दुकान चलाता है। वहीं हाउसिंग कॉलोनी में सिंकदर का घर है।

इस खबर को भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक पूरा हो यह काम…

इस खबर को भी पढ़ें : सुवेंदू अधिकारी को ‘ममता की पुलिस’ ने रोका, कहां और क्यों… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : Nagpur में ब्लास्ट, चार महिलाएं सहित 5 लोगों की गई जान

इस खबर को भी पढ़ें : झुलस कर बे’मौत म’र गये भारत के 42 लोग… जानें कहां

इस खबर को भी पढ़ें : सैनिक की पत्नी से गैंगरेप करने वाले आरोपी बोले- “तुझसे हिसाब चुकता करना था”

इस खबर को भी पढ़ें : रोहिणी आचार्य गईं सिंगापुर, चाचा नीतीश के बारे क्या बोलीं… देखें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram