फॉण्ट कनवर्टर NEW

बंगाल चुनाव: केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप, भवानीपुर में ममता-सुवेंदु का आमना-सामना

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान का आगाज हो गया। सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर आज करीब 3.21 करोड़ मतदाता अपने भविष्य का फैसला कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र के इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान का आगाज हो गया। सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर आज करीब 3.21 करोड़ मतदाता अपने भविष्य का फैसला कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र के इस उत्सव के बीच हिंसा और आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद अपने गढ़ भवानीपुर में मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का सीधा आरोप लगाया है।

अधिकारी के भवानीपुर पहुंचने से राजनीतिक हलचल हुई तेज

ममता बनर्जी ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में जबरन घुस रहे हैं। इस बीच राजनीतिक पारा तब और चढ़ गया जब विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी अचानक भवानीपुर पहुंच गए। वे उसी मतदान केंद्र के बाहर डटे रहे जहां मुख्यमंत्री मौजूद थीं। दोनों दिग्गजों की एक ही इलाके में मौजूदगी ने सुरक्षा और राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, अपने क्षेत्र में सीएम ममता मौजूद

दूसरी ओर, नदिया जिले के चापड़ा विधानसभा क्षेत्र से हिंसा की खबर आई है। यहां हात्रा पंचायत के बूथ संख्या 52 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर पर छह टांके लगाने पड़े हैं। इस चरण में ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, सुजीत बोस और फिरहाद हकीम जैसे कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हां, वाम दल और भाजपा के बीच यह मुकाबला इस बार बेहद कड़ा और दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।

Read more: ई-रिक्शा पर सवार होकर वोट देने पहुंचीं महुआ मोइत्रा, बोलीं— ‘यह लोकतंत्र बचाने की जंग’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram