फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बदलेगा मौसम, 17 सितंबर तक बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में 17 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में 17 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। इससे बारिश की कमी काफी कम हुई है। 1 जून से 13 सितंबर तक झारखंड में 869.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने इसे सामान्य स्थिति बताया है।

नारायणपुर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में जामताड़ा के नारायणपुर में सबसे ज्यादा 31.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रांची में रविवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • जमशेदपुर: 30.4°C अधिकतम, 25.2°C न्यूनतम
  • डाल्टनगंज: 33.2°C अधिकतम, 24.5°C न्यूनतम
  • बोकारो: 32.1°C अधिकतम, 25.2°C न्यूनतम
  • चाईबासा: 32.4°C अधिकतम, 22.4°C न्यूनतम

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और वज्रपात के समय खुले स्थानों पर नहीं रहने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram