बोकारो। एनपी संध्याकालीन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर एन शर्मा का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर शनिवार को एन पी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने शोक सभा का आयोजन किया।
सभा में मौजूद सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान ट्रस्टी सुबोध सिंह, प्रभारी महेश साव, एचओडी संजीव कुमार पांडा, प्राचार्य धनंजय कुमार समेत महाविद्यालय के सभी व्याख्याता और कर्मचारी उपस्थित थे।




