फॉण्ट कनवर्टर NEW

चांडिल डैम में बढ़ा जलस्तर, 13 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी

Seraikela news: लगातार हो रही बारिश और जलाशय में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय चांडिल डैम के 13 रेडियल गेट सुबह खोल दिए गए। डैम प्रबंधन के अनुसार सुबह आठ बजे जलाशय का जलस्तर 179.50 मीटर दर्ज किया गया। सुरक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela news: लगातार हो रही बारिश और जलाशय में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय चांडिल डैम के 13 रेडियल गेट सुबह खोल दिए गए। डैम प्रबंधन के अनुसार सुबह आठ बजे जलाशय का जलस्तर 179.50 मीटर दर्ज किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट खोलकर जल निकासी शुरू की गई है।

डैम के 13 रेडियल गेटों को अलग-अलग ऊंचाई पर 0.448 मीटर से 1.020 मीटर तक खोला गया है। इनसे कुल 641.47 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नदी स्लुइस के दो गेट 0.05 मीटर खोलकर 4.37 क्यूमेक्स तथा आपातकालीन स्लुइस के दो गेट क्रमशः 1.50 मीटर और 0.45 मीटर खोलकर 76.07 क्यूमेक्स पानी की निकासी की जा रही है। इस तरह नदी में कुल 721.91 क्यूमेक्स पानी का प्रवाह हो रहा है।

वहीं, नहर के एक गेट को 0.950 मीटर खोलकर 28.51 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। डैम से कुल जल प्रवाह 750.42 क्यूमेक्स दर्ज किया गया है। वर्तमान में जलाशय में 438.81 एमसीएम पानी का भंडारण बताया गया है।

डैम से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने सुबर्णरेखा और खरकई नदी के निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने और मवेशियों को भी नदी क्षेत्र में नहीं ले जाने की सलाह दी गई है।

डैम प्रबंधन के मुताबिक बारिश की स्थिति और जलाशय के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार रेडियल गेटों की संख्या और उनकी ऊंचाई में बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन और डैम प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram