फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में साजिद हुसैन का जोरदार स्वागत, विकास की उम्मीद

Koderma news: असनाबाद में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोडरमा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र में पहुंचते ही उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई। मौके पर काजी-ए- शहर व मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: असनाबाद में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोडरमा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र में पहुंचते ही उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई। मौके पर काजी-ए- शहर व मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार कोडरमा मुफ्ती नसीम साहब और बुद्धिजीवियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौजूद लोगों ने कहा कि साजिद हुसैन से क्षेत्र के विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर काफी उम्मीदें हैं। मौके पर शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद नसीम कासमी, कांग्रेस युवा नेता सईद नसीम, मो. आरिफ अंसारी, मो. मकसूद, मो. शकील, मो. अमजद, मो. मुस्लिम, मो. सद्दाम, मो. नसीम, पप्पू ,शाहिद ,मो. असरफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा

स्वागत के दौरान साजिद हुसैन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र की जनता का है। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के समुचित विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और जनभागीदारी के साथ काम किया जाएगा।

सामाजिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। लोगो ने भरोसा जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram