Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | 13 साल का इंतजार, सिर्फ 10 मिनट में खत्म! जानिए कैसे हुआ चमत्कार
#Trending

13 साल का इंतजार, सिर्फ 10 मिनट में खत्म! जानिए कैसे हुआ चमत्कार

By Muzaffar HussainJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची के वरिष्ठ नागरिक श्रीकांत तिवारी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ। श्री तिवारी, जो प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से रिटायर हैं, पिछले 13 वर्षों से अपनी 07 डिसिमल जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लिए परेशान थे। यह जमीन नामकुम अंचल के तुपुदाना मौजा में स्थित है, लेकिन कई बार प्रयासों के बावजूद उनका काम नहीं हो पाया।

08 जुलाई 2025 को जब वह अपनी समस्या लेकर उपायुक्त के जनता दरबार में पहुँचे, तो उन्होंने दस्तावेजों की जांच की। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने तत्काल नामकुम अंचल अधिकारी को फोन कर निर्देश दिया। नतीजतन, मात्र 10 मिनट में म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

इस त्वरित समाधान से भावुक हुए श्रीकांत तिवारी ने उपायुक्त और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। उन्होंने रुंधे गले से कहा – “थैंक यू डीसी सर!“

इस अवसर पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाएं और पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत देना है, न कि उन्हें दफ्तरों के चक्कर कटवाना।

यह मिसाल बताती है कि जब प्रशासन चाहे, तो सालों की समस्या मिनटों में हल हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
13 years mutation case 13 साल म्यूटेशन केस Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Ranchi Jharkhand mutation process Ranchi Janta Darbar Solution Shrikant Tiwari land mutation उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री झारखंड म्यूटेशन प्रक्रिया रांची जनता दरबार समाधान श्रीकांत तिवारी जमीन दाखिल-खारिज
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.