फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में दिखे विराट कोहली–डी कॉक, IND–SA मैच का रोमांच चढ़ा!

Ranchi News: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए रांची पूरी तरह क्रिकेट रंग में रंग चुका है। बुधवार की दोपहर जैसे ही भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रांची एयरपोर्ट पहुंचे, माहौल अचानक उत्साह से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए रांची पूरी तरह क्रिकेट रंग में रंग चुका है। बुधवार की दोपहर जैसे ही भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रांची एयरपोर्ट पहुंचे, माहौल अचानक उत्साह से भर गया। कुछ ही देर बाद दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी पहुंचे, जिसके साथ ही शहर में मैच के रोमांच की हवा और तेज हो गई।

एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ और सुरक्षा कड़ी

दोनों खिलाड़ियों के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर जुट गए। किसी को बस एक झलक चाहिए थी, तो कोई मोबाइल कैमरा ऑन करके तैयार खड़ा था। सुरक्षा को देखते हुए विराट कोहली को सीधे विशेष मार्ग से बाहर ले जाया गया और उन्हें होटल रेडिसन ब्लू पहुंचाया गया। डी कॉक का भी जेएससीए अधिकारियों ने स्वागत किया।

जेएससीए स्टेडियम में तैयारी अंतिम चरण में

30 नवंबर के मुकाबले को लेकर जेएससीए स्टेडियम में तैयारियां तेज हैं। पिच से लेकर दर्शक दीर्घा तक हर व्यवस्था चेक की जा रही है। आयोजनकर्ताओं को उम्मीद है कि यह मैच काफी रोमांचक रहेगा और दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम को पूरा भर देगी।

फैंस में खास उत्साह

स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि कोहली को रांची में खेलते देखना हमेशा एक खास अनुभव होता है। दूसरी ओर, डी कॉक की एंट्री ने दक्षिण अफ्रीका फैंस को भी जोश से भर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram