फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

स्कूली छात्रों में विज्ञान की उड़ान, याट्स 2025 ने जगाई नई उम्मीद

भुवनेश्वर:ओडिशा में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति स्कूली छात्रों की रुचि को बढ़ावा देने वाली प्रतिष्ठित पहल टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च (याट्स) 2025 के 19वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओडिशा सरकार के खाद्य आपूर्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

भुवनेश्वर:ओडिशा में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति स्कूली छात्रों की रुचि को बढ़ावा देने वाली प्रतिष्ठित पहल टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च (याट्स) 2025 के 19वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओडिशा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने राज्य भर से चयनित शीर्ष 30 विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत पठानी सामंत तारामंडल, भुवनेश्वर के सहयोग से टाटा स्टील द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महान ओडिशा के खगोलशास्त्री पठानी सामंत की विरासत को समर्पित है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में विज्ञान, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष राज्य भर से 76,700 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया, जबकि 2007 में शुरुआत के बाद से अब तक यह पहल 4.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँच बना चुकी है। 60 फाइनलिस्टों में से 30 विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया।

समारोह में खांडपदा के विधायक दुषमंत कुमार स्वाइन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं पठानी सामंत तारामंडल की अध्यक्ष श्रीमती चित्रा अरुमुगम (आईएएस), उप सचिव एवं निदेशक प्रभारी पीएसपी श्रीमती उर्मिप्रभा महाराणा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम सहित सरकार और टाटा स्टील के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा प्रतिभाएं पठानी सामंत की वैज्ञानिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी और भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ओडिशा व देश का नाम रोशन करेंगी। वहीं श्रीमती चित्रा अरुमुगम ने इसे ओडिशा सरकार और टाटा स्टील के सफल सहयोग का उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अमिताभ मोहंती, सेरेन्डिपिटी स्पेस के सह-संस्थापक श्री अंतरिक्ष पारिछा और याट्स के पूर्व छात्र आयुष दलाई ने भी छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में करियर के अवसरों से अवगत कराया। इस वर्ष “आज के स्टारगेजर, कल के गगननॉट” थीम पर आधारित याट्स 2025 के विजेताओं को शीघ्र ही इसरो केंद्र के शैक्षणिक दौरे का अवसर भी मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram