Bokaro news:- चन्दनकियारी प्रखण्ड के आसनबनी ईजरी नदी तट में लगने वाले मकरेश्वरी टुसु मेला आस पास पंचायतों के सबसे बड़े टुसू मेले में कई पंचायतों के लोग इकट्‌ठा होकर मकरेश्वरी मंदिर व टुसू मनी की पवित्रता को नमन किये. टुसू मेला हर्षोल्लास से संपन्न हुआ.

लोक सांस्कृतिक विरासत के साथ झारखण्ड की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर टुसू पर्व में बच्चियों की दल ने मकर सिनाय मकरेश्वरी चला, बिदाई लेती गो टुसुबाला जैसी टुसू गीत गाते हुए मेला परिसर पहुंचे और ईजरी नदी में टुसू-चौड़ल को विसर्जित किया. बच्चों ने मेला परिसर में लगे झूला आदि का आनंद लिया.

मौके पर किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार, दुर्गा चरण महतो, युधिष्ठिर महाथा, असीम गोस्वामी, जगन्नाथ क्षेत्रपाल, करुणामय गोस्वामी, अंकित कुम्भकार, प्रदीप कुमार गोस्वामी, लक्ष्मण बाउरी, आदि मौजूद थे. मेला को सफल बनाने में पंचायत के पुर्व मुखिया नरेश रजवार, आशु रजवार, मन्टु प्रसाद महतो, लंकेश्वर महतो, बरुण बाउरी, बलराम रजवार, मनसु रजवार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Share.
Exit mobile version