Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»वेदांता समूह पर टूटा दुखों का पहाड़: अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन
India

वेदांता समूह पर टूटा दुखों का पहाड़: अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का न्यूयॉर्क में निधन हो गया। स्कीइंग दुर्घटना के बाद अस्पताल में रिकवरी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई।
By Samsul HaqueJanuary 8, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का न्यूयार्क में निधन हो गया। 49 साल के अग्निवेश दोस्त के साथ स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे बहुत तेजी से रिकवर होकर स्वस्थ हो रहे थे तभी अचानक उन्हे दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यू हो गई।

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

अनिल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर इस अपूरणीय क्षति की जानकारी दी। उन्होंने अपने पुत्र के निधन को अपनी जिंदगी का सबसे काला और बुरा दिन बताया है।उन्होंने बताया कि अग्निवेश वहां तेजी से रिकवर कर रहे थे और परिवार को लगा था कि बुरा वक्त अब बीत चुका है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) आया, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह स्वस्थ था, सपनों से भरा था। मैं और किरन (अग्निवेश की माँ) पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने अग्निवेश के साथ देखे गए आत्मनिर्भर भारत के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उनका बेटा हमेशा पूछता था कि हमारा देश किसी से पीछे क्यों रहे? अग्निवेश अपने पीछे पत्नी, बच्चों, माता-पिता और बहन प्रिया अग्रवाल हेब्बर (हिंदुस्तान जिंक की अध्यक्ष) को छोड़ गए हैं।

इस खबर के फैलते ही देश के औद्योगिक घरानों, शुभचिंतकों और वेदांता समूह से जुड़े लाखों कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले सहित देश के उन तमाम हिस्सों में जहां वेदांता समूह की इकाइयां हैं, वहां लोगों ने अग्निवेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिजनों के अनुसार, अग्निवेश न केवल एक कुशल व्यवसायी थे, बल्कि अपनी बहन के प्रति बेहद सुरक्षात्मक और अपने दोस्तों के बीच यारों के यार के रूप में लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से भारतीय उद्योग जगत ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व खो दिया है।

दुख की इस घड़ी में भी अनिल अग्रवाल ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को दोहराया। उन्होंने कहा, मैंने अग्निवेश से वादा किया था कि हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा समाज के कल्याण में लगाएंगे। आज मैं फिर उस वादे को दोहराता हूं। अब मैं और भी सादगी से जीवन जीऊंगा और अपनी बाकी जिंदगी देश के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण में लगा दूंगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल, शिवसेना UBT के सात सांसद बगावत के मूड में

June 17, 2026

स्विट्जरलैंड भूल जाएंगे! कम बजट में नेपाल के इन 10 गांवों की सैर करें

June 17, 2026

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी!

June 17, 2026

RECENT ADDA.

पटना में बोले शिवराज, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना भारत

June 17, 2026

खराब बैटरियों से निकलेगा सोने जैसा खजाना, एनएमएल ने की बड़ी पहल

June 17, 2026

जमशेदपुर को लगा बड़ा झटका, टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन

June 17, 2026

लव मैरिज से नाराज पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान, गांव में चर्चा

June 17, 2026

काटेपाड़ा जंगल में मिली लाश का राज खुला, गांव का युवक निकला हत्यारा

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.