फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

खूंटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, पादरी समेत दो की मौ’त

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोडमा बाजार टांड के समीप रात करीब 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, डोडमा विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

बताया जाता है कि डोडमा बाजार टांड के पास कार ने सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद फादर सुशील प्रवीण तिडू और सुनील भेंगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : दहशत में खूंटी! PLFI ने क्रशर प्लांट पर की फायरिंग, मांगी 20 लाख लेवी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लग पाने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद चर्च समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram