Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»अमेरिका में शटडाउन का संकट, कई सरकारी कर्मचारी उबर चलाकर गुजारा कर रहे
World

अमेरिका में शटडाउन का संकट, कई सरकारी कर्मचारी उबर चलाकर गुजारा कर रहे

अमेरिका में सरकारी शटडाउन 22वें दिन में पहुंच गया है, जिससे लाखों कर्मचारी वेतन से वंचित हैं। कई लोग उबर चलाने और खाना डिलीवर करने जैसे काम करने को मजबूर हैं।
By Samsul HaqueOctober 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका का सरकारी शटडाउन अब 22वें दिन में पहुंच चुका है और यह अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन बन गया है। फंडिंग विवाद के चलते करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह रुक गई है, जिससे उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।

सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फंडिंग बिल प्रस्ताव को 11 बार खारिज कर दिया है। इस गतिरोध की वजह ओबामा हेल्थकेयर सब्सिडी प्रोग्राम को लेकर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दलों के बीच चल रहा विवाद है। अमेरिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से शुरू होता है, और जब तक बजट पास नहीं होता, तब तक सरकारी कामकाज ठप हो जाता है — जिसे ‘शटडाउन’ कहा जाता है।

बिना वेतन के काम कर रहे जरूरी विभाग

शटडाउन का सबसे बड़ा असर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स, सेना, पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी जैसे आवश्यक सेवाओं पर पड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों की कमी के कारण उड़ानों में भारी देरी हो रही है। केवल रविवार को ही 7,800 उड़ानें विलंबित और 117 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

कई कर्मचारी अब गुजारे के लिए उबर चलाने, फूड डिलीवरी या अन्य अस्थायी नौकरियों में जुट गए हैं। उनकी सैलरी रुकी हुई है और ईएमआई व किराया चुकाने में कठिनाई पेश आ रही है।

सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर खतरा

शटडाउन की वजह से केवल प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एजेंसी ने अपने 1,400 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा है। ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने चेतावनी दी है कि लगातार वित्तीय संकट से परमाणु सुरक्षा तंत्र पर गंभीर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा, स्मिथसोनियन म्यूजियम जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान बंद कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि इन्हें आंशिक रूप से खोला जा सकता है, लेकिन फिलहाल सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है।

आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यह शटडाउन लंबे समय तक जारी रहा तो इसका प्रभाव अमेरिकी बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026

ईरान-अमेरिका से वैश्विक बाजार से गायब हुआ 115 करोड़ बैरल तेल, बढ़ी चिंता

June 22, 2026

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

RECENT ADDA.

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026

गोरखपुर में खूनी खेल, 16 साल के भाई ने पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद

June 22, 2026

कुछ चीजों में अमेरिका से बेहतर है भारत; NRI महिला का सोशल मीडिया पर अनुभव वायरल

June 22, 2026

हिजाब न पहनने पर इस ईरानी सिंगर को मिलेगी सजा, खाने पड़ेंगे 74 कोड़े

June 22, 2026

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.