फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कोडरमा में आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा, बकाया मानदेय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Koderma news: आउटसोर्सिंग कम्पनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 360 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मानदेय के लिए झारखंड सरकार से आवंटन प्राप्त होने के बावजूद बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Koderma news: आउटसोर्सिंग कम्पनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 360 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मानदेय के लिए झारखंड सरकार से आवंटन प्राप्त होने के बावजूद बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने पर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर किया रोषपूर्ण प्रदर्शन । गेट जाम कर दो घंटे तक दिया धरना । सिविल सर्जन से वार्ता होने और एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया । इससे पूर्व सदर अस्पताल के न्यू लैब के पास से जुलूस निकाला गया । जिसमें आवंटन के बावजूद भुगतान क्यों नहीं सिविल सर्जन जवाब दो, जिला स्वास्थ्य विभाग होश में आओ, कमांडो कम्पनी जवाब दो आदि नारे लगाए जा रहे थे ।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर लगातार एक माह तक आंदोलन चलाने के बाद 01 जून से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था । हड़ताल के पहले दिन ही सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कमांडो कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई और जिसमें लिखित समझौता के आधार पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया । जिसमें आवंटन आते ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा । लेकिन आंवटन प्राप्त होने के 14 दिन के बाद भी मानदेय भुगतान नहीं करना श्रम कानूनों का सीधा सीधा उल्ल्ंघन है । जब विरोध प्रदर्शन की घोषणा हुई, तब पत्राचार शुरू हुआ है । इससे पहले फाइल दबाकर बैठे हुए थे ।

कर्मचारियों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है । भुगतान नहीं होने के कारण आउटसोर्सिंग कर्मचारी भूखों मरने की स्थिति में आ चुके हैं । किसी को अपने बाइक मे तेल भराने का पैसा नहीं है, तो किसी को हरी सब्जी नसीब नहीं हो रहा है, तो कोई मकान किराया और न ही बच्चों का स्कूल फीस भर पा रहा है । जब तक इनका भुगतान नहीं होता है, सीटू इनके आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा । जल्द भुगतान नहीं होने पर 17 जुलाई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा ।

धरना प्रदर्शन में जिला आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रंजीत राम, सचिव धीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, विशाल कुमार, राहुल कुमार वर्मा, नीरज साहा, सत्येन्द्र यादव, रूत सुमन, रजनी सिन्हा, सुमा, रम्भा, जगधात्री, सुलतानी, हीरालाल डोम, मिथुन, अरविंद, अजित यादव, प्रिंस पांडेय, हीरालाल डोम, बिरेन्द्र राम, चंदन कुमार, अवनीश आर्यन, अमित कुमार, अनीश कुमार, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुमा देवी, ममता कुमारी, राधा देवी, मंजू देवी, कुसुम, पवन कुमार, श्रीकान्त यादव,विनीत कुमार, नरेन्द्र, सिकंदर रजक, जगधात्री कुमारी, सुमित्रा एक्का, शांति लता होरो, रूबींता कुमारी, कारू, सबीना, बबीता, सुरज यादव, किशन कुमार, सलमा खातुन, सुनील राम, संतोष कुमार चिरेल राम, राजकिशोर पांडेय, रश्मिता कुमारी, काजू सहित सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल थे ।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram