फॉण्ट कनवर्टर NEW

8 महीने के बच्चे के साथ दर-दर भटक रही विवाहिता, ससुराल और मायके से नहीं मिला सहारा

प्रेम विवाह के कुछ महीनों बाद एक 20 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर से निकलने को मजबूर हुई। अब उसके सामने रहने और

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर : प्रेम विवाह के कुछ महीनों बाद एक 20 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर से निकलने को मजबूर हुई। अब उसके सामने रहने और बच्चे की देखभाल का संकट है।

पीड़िता रविवार को अपनी मां के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि उसने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था। शादी के शुरुआती कुछ महीने ठीक रहे, लेकिन बाद में पति और ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव आ गया। महिला के अनुसार, उसके साथ मारपीट और लगातार प्रताड़ना की जाने लगी।

पीड़िता ने बब्बरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने ससुराल पक्ष पर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि एक घटना के दौरान उसकी सास ने उसके 8 महीने के बच्चे का हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने बच्चे को लेकर ससुराल से निकल गई और अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

महिला का आरोप है कि ससुराल से निकलने के बाद जब वह मायके पहुंची, तो वहां भी उसे सहारा नहीं मिला। उसके अनुसार, पिता ने उसे घर में रखने से मना कर दिया। फिलहाल उसकी मां ही उसके साथ है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय के अध्यक्ष डॉ. ईशान सिन्हा ने बब्बरगंज थाना पुलिस से संपर्क किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

डॉ. सिन्हा ने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से न्याय दिलाने के लिए सहयोग किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram