फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

Ranchi News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से सीधे गडकरी हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़वा रवाना हो गए, जहां उन्होंने रेहला फोर लेन बाईपास सड़क का उद्घाटन किया। इस परियोजना की लागत 1129.48 करोड़ रुपये बताई गई है, जो झारखंड के सड़कों को नया आयाम देने में मदद करेगी।

गढ़वा के कार्यक्रम के बाद गडकरी रांची लौटे और सबसे पहले बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे रातू रोड पहुंचे, जहां उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी भी मौजूद थे। समारोह में गडकरी ने एनएच से जुड़ी कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी और सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया।

गडकरी ने सभा को बताया कि झारखंड में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के लिए कई नई योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इंजीनियरों से प्रगति रिपोर्ट ली। इस निरीक्षण के बाद उन्होंने रेडिशन ब्लू होटल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने राज्य के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और परियोजनाओं के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।

कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के बाद गडकरी शाम 6:45 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram