फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में बेकाबू 18 चक्का ट्रक पोल्ट्री दुकान में घुसा, मचा हड़कंप

Chaibasa news : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परसाई स्थित एनएच-220 (चाईबासा-हाता रोड) पर शनिवार तड़के लगभग 4 बजे एक अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकान को काफी नुकसान पहुंचा

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news :  पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परसाई स्थित एनएच-220 (चाईबासा-हाता रोड) पर शनिवार तड़के लगभग 4 बजे एक अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH05CX 3855 तेज गति से चाईबासा-हाता रोड की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान खप्परसाई के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के सुबह की है, इसलिए उस समय दुकान बंद थी और आसपास भी ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। इसी कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर घटना दिन के समय होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

दुकान के मालिक सोमय सिंह देवगम ने बताया कि घटना के समय वे लोग घर पर थे। सुबह जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और देखा कि ट्रक उनकी पोल्ट्री दुकान में घुसा हुआ है तथा दुकान को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में दुकान की संरचना और सामान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से हुए नुकसान का पूरा हर्जाना दिलाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram