फॉण्ट कनवर्टर NEW

UAE से ट्रंप को मिला एक बूंद तेल, वायरल वीडियो में मजाक उड़ाते दिखे

World News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को UAE की तरफ से ट्रंप को सबसे प्रीमियम कच्चे तेल की एक बूंद तोहफे में दी गई थी। इसका मजाक उड़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं इससे बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं। हालांकि ट्रंप बाद में

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को UAE की तरफ से ट्रंप को सबसे प्रीमियम कच्चे तेल की एक बूंद तोहफे में दी गई थी। इसका मजाक उड़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं इससे बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं। हालांकि ट्रंप बाद में मुस्कुराते हुए कहते हैं कि कोई बूंद न मिलने से बेहतर है कि एक बूंद मिली।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रंप खुले आम बू्ंद को हाथ में लिए अपनी निराशा को व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, यह धरती पर सबसे उच्च गुणवत्ता वाला तेल है, और मुझे इसकी केवल एक बूंद दी गई है। इस वजह से मैं बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं हूं.. लेकिन ठीक है कोई बूंद न मिलने से बेहतर है कि एक बूंद मिला है। ट्रंप जिस वक्त यह बात कह रहे थे ठीक उसी वक्त UAE के उद्योग मंत्री और एडनॉक के सीईओ डॉक्टर सुल्तान अहमद अल जाबेर ट्रंप की मजाकिया बातों को सुनकर हंस रहे थे। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, चिंता मत करो, जहां से यह तेल आया है वहां पर बहुत कुछ है।

तोहफे पर घिर रहे ट्रंप

मध्य-पूर्व की यात्रा पर आए ट्रंप को काफी महंगे तोहफे मिले हैं। कतर के अमीर ने ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का बोइंग जेट दिया है। इस जेट को राष्ट्रपति थोड़े बदलावों के साथ अपने विमान के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रंप द्वारा इतना महंगा तोहफा लेने पर अमेरिका की घरेलू राजनीति में काफी हलचल है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने इसे तोहफा नहीं रिश्वत कहा लेकिन ट्रंप ने सभी को जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई मुफ्त में विमान दे रहा है तो उसे अस्वीकार करना मूर्खता होगी।

क्या है मुरबन तेल?

मुरबन तेल को उच्च गुणवत्ता का तेल माना जाता है। यह UAE का हल्का, मीठा कच्चा तेल है, जिसमें सल्फर की मात्रा कम होती है। इस वजह से इसको रिफाइन करना काफी सस्ता पड़ता है। इसका उपयोग जेल ईंधन, प्रीमियम गैसोलीन और उच्च क्वालिटी के डीजल के उत्पादन के लिए सही माना जाता है। UAE प्रतिदिन करीब 1.6 बैरल तेल का निर्यात करता है, जबकि 2 मिलियन बैरल तक का उत्पादन कर सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram