फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बाथरूम में एक-दूसरे को किस करते हुए पकड़े गए दो युवक… फिर मिली खौफनाक सजा

Social News: इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक मामला चर्चा में है, जहां दो युवकों को 80-80 कोड़े मारने की सजा मिली है। वजह है, दोनों को पार्क के एक बाथरूम में किस करते हुए पकड़े गए थे। मामला सीधे शरिया कानून की अदालत में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Social News: इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक मामला चर्चा में है, जहां दो युवकों को 80-80 कोड़े मारने की सजा मिली है। वजह है, दोनों को पार्क के एक बाथरूम में किस करते हुए पकड़े गए थे। मामला सीधे शरिया कानून की अदालत में पहुंचा और वहां से ऐसा फैसला आया जिसने अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी।

दरअसल आचे वहां इलाका है जो बाकी इलाकों से थोड़ा अलग है। यहां पर इस्लामिक शरिया कानून लागू है, जो 2015 से पूरी तरह सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है। इस कानून के तहत कई चीजों पर पाबंदी है, खासकर इसतरह के निजी रिश्तों पर, जो इस्लामिक नियमों के खिलाफ माने जाते हैं। बाकी इंडोनेशिया में जहां समलैंगिकता अपराध नहीं है, वहीं आचे में इसपर सख्त कानून हैं।

घटना अप्रैल महीने की है। जब बांदा आचे शहर के तमान सारी पार्क में दो युवक घूमने आए थे। दोनों की उम्र 20 और 21 साल है। स्थानीय लोगों ने देखा कि दोनों एक ही बाथरूम में चले गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले। शक होने पर उन्होंने वहां मौजूद शरिया पुलिस को बुलाया।

शरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बाथरुम के अंदर उन्होंने दोनों को किस और गले लगते हुए देखा। शरिया पुलिस ने ‘यौन कृत्य‘ माना और दोनों को तुरंत गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें सीधे अदालत में पेश किया गया।

आचे में जब मामला व्यभिचार या यौन संबंधों से जुड़ा होता है, तब जज के पास यह अधिकार होता है कि वह ट्रायल को बंद कमरे में कराए। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। पूरी सुनवाई लोगों से दूर, कोर्टरूम के बंद दरवाजों के पीछे हुई। केवल फैसले के वक्त ही कोर्ट को सार्वजनिक किया गया। सोमवार को आए फैसले में दोनों को 80-80 बार सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई गई।

आचे में यह कोई नई बात नहीं है। 2015 में शरिया कानून लागू होने के बाद से यह पांचवां मौका है, जब किसी को समलैंगिकता के मामले में सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा मिली है। इसी साल फरवरी में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें 24 और 18 साल के दो युवकों को गे सेक्स के आरोप में 85 और 80 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram