Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पूर्वी सिंहभूम में एक ही घर से दो वाहन चोरी, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Jharkhand

पूर्वी सिंहभूम में एक ही घर से दो वाहन चोरी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

एक ही घर से चोरी हुई बुलेट और स्कूटी, पुलिस की निष्क्रियता पर फूटा गुस्सा; "अगर चोर नहीं पकड़े गए तो थाना घेराव होगा" — जेएलकेएम नेता की चेतावनी
By Samsul HaqueJuly 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी कोचाकुली में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब चोरों ने एक ही घर से दो वाहन चुरा लिए। चोरी की यह वारदात सहदेव करुआ के घर पर हुई, जहां से चोरों ने बुलेट बाइक (संख्या JH05DL-3929) और स्कूटी (संख्या JH05DX-6015) को निशाना बनाया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि सहदेव करुआ, जेएलकेएम नेता गणपति करुआ के रिश्तेदार हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह और गणपति करुआ मौके पर पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हो गई है।

गणपति करुआ ने कहा कि इलाके में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन पुलिस ने आँख मूंद रखी है। ना तो गश्ती होती है, और ना ही अपराधियों में कोई डर बचा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चोरी की इस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जनता के साथ मिलकर थाना घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों से इलाके में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति कर रही है। इलाके के लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनका भरोसा कानून व्यवस्था से उठता जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.