फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

सुजीत सिन्हा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, रंगदारी विवाद में गोलीबारी

Jharkhand News : रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की वर्मा उर्फ सशांक उर्फ डेविल और आयुष राज उर्फ छोटू शामिल हैं। विक्की वर्मा रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News : रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की वर्मा उर्फ सशांक उर्फ डेविल और आयुष राज उर्फ छोटू शामिल हैं। विक्की वर्मा रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी रोड का निवासी है, जबकि आयुष राज पंडरा ओपी क्षेत्र के रातू रोड के अखरा गली का रहनेवाला है।

पुलिस ने जानकारी दी कि विक्की वर्मा को 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि आयुष राज को 18 जनवरी को विकास गोलचक्कर (शालीमार नर्सरी) के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक टैबलेट, दो मोबाइल फोन, एक पैकेट डायरी और एक बैग बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के फटाही प्लॉट में 22 नवंबर 2022 को हुई गोलीबारी से जुड़ी है। इस गोलीबारी में जावेद अंसारी और आजाद अंसारी को गोली लगी थी। इन दोनों को कुख्यात सुजीत सिन्हा के गुर्गों ने रंगदारी न देने की वजह से गोली मारी थी। संजीव जायसवाल ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया। SIT ने पहले ही जिशान शेख उर्फ रिक्की खान को गिरफ्तार कर लिया था।

इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों की गिरफ्तारी में सिल्ली DSP अनुज उरांव, ओरमांझी थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी और पुलिस की अन्य टीमों की अहम भूमिका रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : पलामू में बम धमाके से घायल हुआ चरवाहा, तीन उंगलियां उड़ी

इस खबर को भी पढ़ें : धनबाद में ईंट भट्ठे में शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, 25 लाख का माल जब्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Advertisement

Advertisement