फॉण्ट कनवर्टर NEW

केन्दाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना केन्दाडीह बैंक के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना केन्दाडीह बैंक के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई।

मृतक की पहचान गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी सागर मंडल (19) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में अमित कालिंदी (22), दीप मुंडा (31) और गोरा मुंडा (28) घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार गोरा मुंडा की हालत खतरे से बाहर है, जबकि दीप मुंडा और अमित कालिंदी के सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

घायल गोरा मुंडा ने बताया कि वह दीप मुंडा के साथ अपनी भांजी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर मुसाबनी क्षेत्र के एक गांव से घर लौट रहे थे। उसी समय दूसरी बाइक पर सवार अमित कालिंदी और सागर मंडल मुसाबनी की ओर घूमने जा रहे थे। केन्दाडीह बैंक के पास दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को केन्दाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सागर मंडल को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही एमजीएम अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram