फॉण्ट कनवर्टर NEW

नाबालिग से दु’ष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो और बाइक जब्त

Ranchi News : जिले के रातु थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दिनांक 31 जनवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मुरगु स्थित मंत्री होटल के पास एक 16-17 वर्ष की लड़की अकेली अवस्था में पाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : जिले के रातु थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दिनांक 31 जनवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मुरगु स्थित मंत्री होटल के पास एक 16-17 वर्ष की लड़की अकेली अवस्था में पाई गई है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उसके साथ गंभीर आपराधिक घटना घटित हुई है।

सूचना मिलते ही SSP और SP ग्रामीण को अवगत कराया गया। तत्पश्चात, वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) के नेतृत्व में रातु थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पीड़िता को सुरक्षित थाने लाया गया।

महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा पीड़िता का फर्दब्यान दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि 30 मई को वह दिल्ली जाने के लिए अपने गांव से निकली थी और हटिया स्टेशन पहुंची थी। लेकिन मां के मना करने पर दिल्ली जाने का इरादा बदलकर वह गुमला लौटने के लिए किराए का ऑटो लेकर लालगुटवा जाने निकली। उसी दौरान ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर उसे गलत दिशा में ले जाकर राय के रास्ते अपने एक साथी के साथ मिलकर चान्हों थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव के जंगल में ले गया। वहां पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को 31 मई की सुबह लगभग 4 बजे ग्राम मुरगु स्थित मंत्री होटल के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से त्वरित अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • विनय कुमार साव (35 वर्ष), निवासी सोपारम, थाना टंडवा, जिला चतरा।
  • बसंत कुमार उर्फ बसंत साव (32 वर्ष), निवासी बुंडु, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग।

दोनों आरोपी वर्तमान में रांची जिले के रातु थाना क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक ऑटो (JH01EF8404), एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH01Z0967) और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक जघन्य अपराध का खुलासा हुआ और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram