फॉण्ट कनवर्टर NEW

TSPC समर्थक मनोज तिग्गा AK-47 और 83 जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार

Chatra News : चतरा जिले की पुलिस ने मंगलवार देर रात एक नई सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम खंधार (पोस्ट बहेरा) में छापामारी कर TSPC उग्रवादी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News : चतरा जिले की पुलिस ने मंगलवार देर रात एक नई सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम खंधार (पोस्ट बहेरा) में छापामारी कर TSPC उग्रवादी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से AK-47 हथियार और 7.62 MM की 83 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक चतरा को 5 अगस्त को सूचना मिली थी कि मनोज तिग्गा (उम्र 33 वर्ष), पिता लिबनुस तिग्गा, अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र छुपाकर रखा हुआ है। बताया गया कि यह हथियार उसे TSPC उग्रवादी संगठन के एक सदस्य द्वारा दिया गया था। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने रात में ही कार्रवाई करते हुए मनोज तिग्गा के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मनोज तिग्गा की निशानदेही पर AK-47 रायफल की 7.62 MM की 83 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिए।

इस मामले में पिपरवार थाना कांड संख्या 23/2025, दिनांक 05/08/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A), 25(1-B)(a), 26, 35 एवं CLA एक्ट की धारा 17(i)(ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अभय कुमार, पुलिस उप-निरीक्षक सुरेंद्र उपाध्याय, सहायक उप-निरीक्षक बसंत कुमार महतो, आर्म्ड फोर्स के शंभु यादव, संतोष यादव सहित अन्य जवान शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सली संगठन टीएसपीसी के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम है। गिरफ्तार मनोज तिग्गा से संगठन की अन्य गतिविधियों और सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram