Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला एवं बोकारो महानगर इकाई द्वारा पद्म भूषण, ‘दिशोम गुरु’ स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी-पेन एवं शिक्षण सामग्री बांटी गई, साथ ही गरीबों के बीच फल वितरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा, झारखंड राज्य के निर्माता, पितामह और हम सभी के अभिभावक आदरणीय दिशोम गुरु जी भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका त्याग झारखंड के एक-एक व्यक्ति के दिल में हमेशा जीवित रहेगा।
झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने गुरु जी को नमन करते हुए कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार थे। उनके सपनों के झारखंड का निर्माण आज राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हो रहा है। गुरु जी का सपना था—हरा-भरा समृद्ध झारखंड, हर हाथ को काम और हर बेरोजगार को रोजगार। झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि आज हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास की किरण राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही है।
श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, बीके चौधरी, जय नारायण महतो, हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, इकबाल अहमद, विजय रजवार, जिला सचिव मुकेश महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा, मोहन मुर्मू, हसन इमाम, घुनू हांसदा, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, आकाश टुडू, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, सदानंद गोप, कन्हैया सिंह, प्रदीप यादव, मदन कुमार महतो, उदय कुंभकार, नैयर जमाल, अमित सोरेन, रामदयाल सिंह, मनोज महतो, आलोक सिंह, पंकज मरांडी, आजाद अंसारी, सोमर मुंडा, सोनाराम हेंब्रम, तपेश्वर महतो, रंजीत महतो, दिलीप हेंब्रम, गणेश श्रीवास्तव, शांति सोरेन, बबीता देवी, सुभाष महतो, सौरभ भट्ट, सुनील टुडू, समीद अंसारी, सुखविंदर सिंह, रब्बुल अंसारी, अशोक हेंब्रम, किरण बाउरी, दीपू सिंह,सावत्री बाउरी, सष्टि देवी, कुसुम भारती, सानिया बेगम, दिनेश यादव, सोहन मुर्मू, बिनोद महतो,पूरन महतो, मगाराम दे,,अजीत मुर्मू, दीपक महतो,लालमोहन हेंब्रम, गुलाम पीर, अख्तर अंसारी, संजय कुमार, बैजनाथ पाल, प्रेम राय, शंकर ओझा, फिरोज अंसारी, सोहेल अंसारी, समरेश झा,भरत यादव,मजहर अंसारी, आलम अंसारी, कलीम अंसारी, भीम सोरेन, रामू सोरेन, पुनीत विश्कर्मा, श्रेष्ठ ठाकुर, दीपक यादव, दीपक बंसल उपस्थित रहे।




