फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, इंद्रनाथ भगत के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प

Chaibasa News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अविभाजित बिहार सरकार में मंत्री रहे इंद्रनाथ भगत की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अविभाजित बिहार सरकार में मंत्री रहे इंद्रनाथ भगत की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में इंद्रनाथ भगत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि इंद्रनाथ भगत के अधूरे सपनों को साकार करना ही सभी कांग्रेसियों का उद्देश्य है। उन्होंने विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि इंद्रनाथ भगत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने राजनीति में रहते हुए समाज के लिए जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। वे विकास के प्रति सदैव तत्पर रहते थे और एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ समाजसेवक भी थे। उन्होंने कभी जाति और धर्म को प्राथमिकता नहीं दी।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. सलीम, उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी, महासचिव बिट्टू सिंह, मो. शहजादा, प्रखंड अध्यक्ष चंद्र भूषण बिरुवा, वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा, अजय कुमार, संजय साव, जय किशन सालबुनिया, सोना राम बानरा, संजय नायक, पवन करवा, सुशील दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram