Koderama News; बीसीसीआई के घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की जीत से लोग उत्साहित हैं। अब ट्रॉफी को राज्य के सभी जिलों में घुमाया जा रहा है ताकि दूसरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सके। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी को कोडरमा लाया गया। ट्रॉफी का स्वागत करने के लिए जिमखाना क्लब में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। डीएफओ मोहित बंसल और डीडीसी रवि जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
दोनों अधिकारियों ने कहा की यह राज्य के लिये गर्व की बात है । कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेएससीए के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया गया।मौजूद सभी लोगों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और गर्व महसूस किया। समाहरणालय में डीसी ऋतुराज ने भी ट्रॉफ़ी का स्वागत किया । मौके पर उन्होनें कहा कि यह ट्रॉफी राज्य के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है, और इसे देखकर स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यछ अमरजीत सिंह छाबड़ा सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि ट्रॉफी को राज्य के सभी जिलों में ले जाया जा रहा है ताकि दूसरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सके । उन्हें और कड़ी मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। मौके पर एसोसिएशन से जुडे कई प्रमुख सदस्य व अन्य मौजूद थे ।।



