फॉण्ट कनवर्टर NEW

कटिहार में ट्रेन हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस की पैंट्री कार पटरी से उतरी!

Bihar News: बिहार के कटिहार रेलखंड में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन एक हादसे का शिकार हो गई। यह घटना डंडखोरा स्टेशन के पास हुई, जहां ट्रेन की पैंट्री कार (कोच संख्या 213460) का एक चक्का पटरी से उतर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के कटिहार रेलखंड में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन एक हादसे का शिकार हो गई। यह घटना डंडखोरा स्टेशन के पास हुई, जहां ट्रेन की पैंट्री कार (कोच संख्या 213460) का एक चक्का पटरी से उतर गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोका गया।

कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि उक्त पैंट्री कार को कामाख्या स्टेशन में ओवरहालिंग (मरम्मत) के लिए बुक किया गया था। यह तकनीकी कोच उदयपुर सिटी-कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19615) में जुड़ा हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

हादसे के वक्त यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन ट्रेन स्टाफ और यात्रियों की सतर्कता से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर तकनीकी जांच शुरू की और प्रभावित कोच को अलग कर आगे की यात्रा बहाल की गई। इस दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित जरूर हुआ, लेकिन किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram