फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर गाय के बछड़े की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

Lohardaga news: सड़क दुर्घटना में मनुष्य तो भुक्तभोगी हो ही रहें है पालतू मवेशी भी सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। ऐसा ही एक मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत महुआटोली से सामने आया। बताया जाता है कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: सड़क दुर्घटना में मनुष्य तो भुक्तभोगी हो ही रहें है पालतू मवेशी भी सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। ऐसा ही एक मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत महुआटोली से सामने आया। बताया जाता है कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही व तेज रफ्तार के साथ वाहन चलाते हुए बक्सीडीपा की ओर से चितरी डांडू की जा रहा था। इसी दौरान महुआ टोली के समीप एक गाय के बछड़े को अपने चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस संदर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि चितरी डांडू कोयल नदी से अवैध बालू की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर चालक लापरवाही के साथ तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। जिसके कारण छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि बालू माफियाओं द्वारा कोयल नदी से अवैध बालू ढुलाई के लिए रात भर ट्रैक्टर चलाया जाता है। शुक्रवार को सुबह महुआटोली निवासी अनूप उरांव सुबह करीब 7 बजे अपना मवेशी को चराने के लिए घर से निकाल कर खेत की ओर ले जा रहा था।

उसी दौरान बालू खाली कर बिना नम्बर का स्वराज ट्रैक्टर को चालक लापरवाही से तेज गति के साथ चलाते हुए बक्सीडीपा की तरफ से चितरी डांडू की ओर जा रहा था। जो अनूप उरांव की गाय के बछड़े को रौंदते हुए चितरी डांडू के तरफ भाग गया। सड़क हादसे में दुधारू गाय के बछड़े के मरने से गया दूध देना फिलहाल बंद कर दिया जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram