फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

आज मुझे आपका साथ चाहिए, साथियों: सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के हक के लिए सभी का साथ मांगा है। कहा है कि साथियों राज्यवासियों के हक के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं मरते दम तक संघर्ष करूंगा और हक मांगूंगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के हक के लिए सभी का साथ मांगा है। कहा है कि साथियों राज्यवासियों के हक के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं मरते दम तक संघर्ष करूंगा और हक मांगूंगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भाजपा नेता ने राज्यवासियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपए क्यों नहीं मांगा? झारखंड ने पिछले 3 लोकसभा चुनावों में 12/14, 12/14, 9/14 सांसद भाजपा को जिताए।

फिर भी उन्होंने हम झारखंडियों का हक क्यों नहीं मांगा? सीएम ने ट्वीट में आगे लिखा है कि मुझे एक बोगस मामले में जेल में डाला गया। क्योंकि वे मुझे चुप कराना चाहते हैं।वे चाहते हैं कि मैं अपने राज्य का हक मांगना छोड़ दूं।वे मुझे वापस भी जेल में डाल दें, तब भी मैं मरने दम तक संघर्ष करूंगा और हक मांगूंगा। आज झारखंड में उन्होंने (भाजपा) केंद्र से लेकर राज्य तक अपनी पूरी शक्ति लगा रखी है, ताकि किसी तरह वे मुझे रास्ते से हटा सकें और फिर झारखंडियों का हक मार लें। हम किसी अन्य राज्य की तरह विशेष पैकेज नहीं मांग रहे, हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं! मुझे अपने वीर झारखंडियों का साथ चाहिए। आज मुझे अपने वीर झारखंडियों का साथ चाहिए।अगर आप आज अपना हक नहीं मांगेंगे, तो हमारे पैसों से दूसरे राज्यों को विशेष पैकेज मिलेगा और आप खाली हाथ रह जाएंगे। आज आवाज़ उठाइए! अपने अधिकारों के लिए खड़े हों। झारखंड का भविष्य आपके हाथों में है।

इस खबर को भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का आरोप: सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे है केंद्रीय मंत्री

इस खबर को भी पढ़ें : चंपाई सोरेन से कोई नाराजगी नहीं, भाजपा वाले दे रहे तूल : हेमंत सोरेन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram