फॉण्ट कनवर्टर NEW

14 वर्षीय किशोर ने 3 साल की बहन के साथ किया घिनौना काम.., CCTV में करतूत कैद

India News: उधमसिंह नगर के सितारगंज में घिनौनी घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर पर रिश्ते की तीन वर्ष की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोर बच्ची को एक धार्मिक स्थल में ले गया था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: उधमसिंह नगर के सितारगंज में घिनौनी घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर पर रिश्ते की तीन वर्ष की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोर बच्ची को एक धार्मिक स्थल में ले गया था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने CCTV फुटेज में किशोर की करतूत देखी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

धार्मिक स्थल के संस्थापक ने CCTV फुटेज में किशोर की करतूत देखी

दोपहर में एक धार्मिक स्थल में सामान बिखरा हुआ था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने सामान फैला देख वहां लगे CCTV कैमरे खंगाले। कैमरे की फुटेज देखकर वह अवाक रह गए। इसमें एक किशोर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। संस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने CCTV फुटेज कब्जे में ‎लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी और बच्ची की शिनाख्त के लिए पुलिस टीमें लगा दीं। पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी 14 वर्ष का किशोर निकला। पुलिस ने किशोर से पूछताछ के आधार पर पीड़ित तीन वर्षीय बालिका का भी पता लगाया।

पुलिस ने परिजनों के साथ बालिका को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के साथ बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया जा रहा है कि किशोर बालिका का रिश्ते में भाई है। वह उसे अपने साथ ले गया। करीब दो किमी दूर धार्मिक स्थल को सुनसान देख यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका बहुत छोटी होने के कारण अपने परिजनों को कुछ नहीं बता पाई। एसएसआई ने बताया कि धार्मिक स्थल के संस्थापक की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram