फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाई कोर्ट के तीन नए जजों ने ली शपथ

रांची: झारखंड हाई कोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीनों की नियुक्ति के बाद हाई कोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड हाई कोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीनों की नियुक्ति के बाद हाई कोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से शपथ दिलाई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला जज थे

शपथ लेने से पहले मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। अखिल कुमार साहिबगंज और राम शर्मा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

19 सितंबर को जारी हुई थी अधिसूचना

तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी। राष्ट्रपति की सहमति के बाद उनकी नियुक्ति हुई। तीन नए जजों के आने से हाई कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram