रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में जल्द बड़ा कदम उठाया जाएगा। शहर में करमटोली, अरगोड़ा और हरमू में तीन नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। तीनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के बाद अक्टूबर में तीनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। इससे इन इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
तीनों फ्लाईओवर की जिम्मेदारी स्टेट हाईवे अथॉरिटी की
करमटोली, अरगोड़ा और हरमू फ्लाईओवर के निर्माण की जिम्मेदारी स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड की होगी। टेंडर फाइनल होने के बाद अब निर्माण शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रांची के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। रांचीवासियों की नजर अब अक्टूबर में शुरू होने वाले इन तीनों फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर है।




