Bokaro: विगत 7 सितंबर को एचईसी प्रबंधन के द्वारा जारी नोटिस एवं नगर निगम के अनाउंसमेंट के खिलाफ चलाए जा रहे हैं आंदोलन के क्रम में आज बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या बस्ती वासी शहीद मैदान से दोपहर 12:00 बजे HEC मुख्यालय की ओर प्रस्थान किया प्रदर्शनकारी नारा लगा रहे थे 10 लेन सड़क के नाम पर बस्ती को उजाड़ना बंद करो, सुंदरीकरण के नाम पर बस्ती उजाड़ना बंद करो, 10 लाइन सड़क बनाने के नाम पर हम गरीबों से रोजगार छीनना बंद करो, 10 लाइन बनने के नाम पर गरीबों के बच्चों से शिक्षा छीनना बंद करो आदि गगन बेदी नारे लगा रहे थे।
जैसे ही प्रदर्शन मुख्यालय के नजदीक पहुंचा हटिया डीएसपी दल बदल के साथ प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और कहां की एक प्रतिनिधिमंडल HEC मैनेजमेंट से भेंट करिए बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटु पासवान के नेतृत्व में HEC के पर्सनल डायरेक्टर से भेंट कर अपनी मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में यह लिखा गया था कि आपके द्वारा जारी नोटिस को फौरन वापस लिया जाए और जनता को परेशान ना किया जाए ।
प्रदर्शनकारी प्रदर्शन स्थल पर एक सभा की सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक मिंटू पासवान ने कहा की एच ई सी सी प्रबंधन अपने उत्पादन और कर्मचारियों को वेतन देने पर ध्यान दें बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास न करें नहीं तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी एच ई सी प्रबंधन एवं सरकार की होगी प्रतिनिधिमंडल में ऋतु खलखो, हीरामणि देवी ,सुषमा देवी, प्रवीण सिंह राजन पाठक शामिल थे सभा को संबोधित करने वालों में महिला नेत्री सनोका महतो छात्र नेता जूलियस फ्यूचिक सोहन महतो,रिंकी कुमारी, निली, विनोद लोहार, अनुप सिंह, बिरसा उरांव, मोनू, रवि साहू, ललन सिंह, हरेंद्र सिंह, संगीता,बिमला देवी रेखा देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया सभा का संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार ने किया समिति की आंदोलन की आगे की रणनीति को तय करने के लिए आगामी 13 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से एक बैठक शिव मंदिर जगन्नाथपुर स्थित टुड़ी बाबा आश्रम में होगा।




