फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

सीतारामडेरा थाना के पास मंदिर में चोरी, दान पेटियां तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर मंदिर की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ और वहां रखी तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर मंदिर की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ और वहां रखी तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मंदिर के सेवक मुन्ना पात्रों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जब मंदिर का कपाट खोला गया, तो तीनों दान पेटियों के ताले टूटे हुए मिले। मंदिर के अंदर सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोर ने पूरी योजना के साथ मंदिर को निशाना बनाया और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया।

थाना से सटे मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram