Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ITR भरने में हो गई गलती, चिंता की कोई बात नहीं….संशोधित रिटर्न हैं ना
India

ITR भरने में हो गई गलती, चिंता की कोई बात नहीं….संशोधित रिटर्न हैं ना

अगर आईटीआर भरते समय कोई गलती हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने संशोधित रिटर्न (Revised Return) दाखिल करने की सुविधा दी है, जिससे आप आय, टैक्स कैलकुलेशन या व्यक्तिगत जानकारी जैसी गलतियों को आसानी से सुधार सकते हैं।
By Samsul HaqueAugust 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरने का समय फिर से आ चुका है। हालांकि, ऑनलाइन रिटर्न भरना पहले से अब आसान हो गया है, फिर भी पहली बार रिटर्न भरने वालों के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी दिक्कत भरी हो सकती है। अगर रिटर्न भरते समय कोई गलती हो जाए और आप उस गलती को सुधारना चाहते हैं, तब हम आपकों ये बता रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए।

इस साल बिना जुर्माना दिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2025 है। इसके बाद भी आप 31 दिसंबर, 2025 तक विलंबित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। यह रकम देरी की अवधि और आपकी कर योग्य राशि पर निर्भर करेगी।

रिटर्न दाखिल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका पैन और आधार आपस में लिंक हो गए हैं। उस बैंक खाते को सत्यापित कर लें जहां आप अपनी रिफंड राशि प्राप्त करना चाहते हैं। सही ITR फॉर्म चुनना न भूलें। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना रिटर्न दाखिल करें और ई-वेरिफिकेशन जरूर कर लें। अगर आयकर विभाग की ओर से कोई नोटिस आया है, तब उसका जवाब निर्धारित तारीख तक जरूर दें।

रिटर्न में गलती सुधारने का तरीका

आयकर विभाग के मुताबिक, जिन लोगों से अपने रिटर्न में कोई गलती हो गई है, वे संशोधित रिटर्न दाखिल करके इस गलती को सुधार सकते हैं। ध्यान रहे, एक बार दाखिल करने के बाद, संशोधित रिटर्न मूल रिटर्न की जगह ले लेता है। यह सुविधा आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(5) के तहत दी गई है। इसके जरिए आप निम्नलिखित गलतियां सुधार सकते हैं, जैसे गलती से आय की कम रिपोर्टिंग करना, निजी जानकारी में त्रुटि, छूट का छूट जाना, ITR फॉर्म बदलना, गलत टैक्स गणना, कर देनदारी में बदलाव, या अगर कर अधिकारियों ने सुधार के लिए नोटिस भेजा हो।

संशोधित रिटर्न की आखिरी तारीख

इस वित्तीय वर्ष के लिए, आप 31 दिसंबर, 2025 तक संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, बशर्ते कि मूल रिटर्न सही समय पर दाखिल किया गया हो। संशोधित रिटर्न दाखिल करने की कोई सीमा नहीं है और इस सेवा का उपयोग करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। आप विलंब से दाखिल किए गए रिटर्न में भी सुधार कर सकते हैं। यहां तक कि रिफंड मिल जाने के बाद भी, अगर समय सीमा (31 दिसंबर) से पहले हो, तो आप संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026

महिलाओं ने संभाली कमान, लंदन और दुबई तक पहुंची झारखंड के आमों की मिठास

June 17, 2026

RECENT ADDA.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.