रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रांची जिले में ऐतिहासिक सफलता हासिल की गई है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में Enumeration Form का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का काम लगभग 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
तमाड़, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में Enumeration Form का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण दर्ज किया गया है, वहीं सिल्ली (99.99%), खिजरी (99.98%) और रांची (99.99%) विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त, तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर क्षेत्रों में फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन भी 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विधानसभावार ASDD मतदाताओं की पहचान
प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विधानसभा वार ASDD (अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत एवं पूर्व से पंजीकृत/डुप्लीकेट) श्रेणी के मतदाताओं की विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है।
आंकड़ों के अनुसार, रांची विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1,52,913 (38.73%) ASDD मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इसके बाद हटिया में 1,84,726 (33.59%), कांके में 1,42,667 (28.38%), खिजरी में 89,256 (23.04%), मांडर में 63,743 (16.24%), सिल्ली में 32,560 (14.26%) और तमाड़ में 32,071 (14.64%) मतदाता ASDD श्रेणी में शामिल पाए गए हैं।
प्रमुख श्रेणियों के आंकड़े:
रांची विधानसभा (63): 1,16,093 अनुपस्थित, 15,663 स्थानांतरित, 12,516 मृत, 5,250 पूर्व से पंजीकृत तथा 3,391 अन्य।
हटिया विधानसभा (64): 1,31,530 अनुपस्थित, 26,724 स्थानांतरित, 17,142 मृत, 8,116 पूर्व से पंजीकृत तथा 1,214 अन्य।
कांके विधानसभा (65): 83,705 अनुपस्थित, 30,330 स्थानांतरित, 18,269 मृत, 9,533 पूर्व से पंजीकृत तथा 830 अन्य।
मांडर विधानसभा (66): 16,339 अनुपस्थित, 20,670 स्थानांतरित, 13,013 मृत, 13,302 पूर्व से पंजीकृत तथा 419 अन्य।
खिजरी विधानसभा (62): 38,855 अनुपस्थित, 25,348 स्थानांतरित, 14,286 मृत, 8,484 पूर्व से पंजीकृत तथा 2,283 अन्य।
तमाड़ एवं सिल्ली: तमाड़ में 7,133 अनुपस्थित व 10,092 मृत तथा सिल्ली में 4,048 अनुपस्थित व 13,679 स्थानांतरित मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
इस गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से रांची जिले की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रोकने और शुद्धता बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी।




