Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में सड़क धंसी, ट्रक समा जाए ऐसा गड्ढा! चंडीनगर रोड पूरी तरह बंद
Jharkhand

जमशेदपुर में सड़क धंसी, ट्रक समा जाए ऐसा गड्ढा! चंडीनगर रोड पूरी तरह बंद

By Samsul HaqueJuly 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़क व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग और साकची स्थित चंडीनगर के मुख्य सड़क पर मंगलवार रात अचानक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह धंस गया। सड़क में इतना बड़ा गड्ढा बन गया है कि उसमें कोई भी बड़ा वाहन, यहां तक कि ट्रक भी समा सकता है। इससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।

शनिवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। तत्काल इसकी सूचना टाटा स्टील प्रबंधन और प्रशासन को दी गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील कंपनी प्रबंधन ने तुरंत पहल करते हुए अपनी ठेका कंपनी M/S. LEADING CONSTRUCTION के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। कंपनी ने सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर FULL ROAD CLOSED, SAFETY, HAZARD AREA, उत्खनन सुरक्षा और खतरे जैसी चेतावनियां लगा दी हैं।

इस कारण शीतला मंदिर और बाराद्वारी की ओर से मानगो जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना पड़ रहा है।

  • काम युद्धस्तर पर जारी

मौके पर कंपनी के इंजीनियरों, मजदूरों और मशीनों की तैनाती की गई है। सड़क को खोदकर पूरी तरह नई बुनियाद बनाने का काम चल रहा है, ताकि भविष्य में फिर ऐसी घटना न हो। कंपनी के इंजीनियरों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई, जिससे यह धंसाव हुआ।

  • दुकानदारों को नुकसान, फिर भी जताई खुशी

इस मार्ग पर बड़ी संख्या में दुकानें हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि सड़क बंद होने से ग्राहक नहीं आ रहे, जिससे उनकी दैनिक बिक्री 70% तक घट गई है। फिर भी वे प्रसन्न हैं कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दुकानदार विजय शर्मा ने बताया, “अगर अभी मरम्मत नहीं होती तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ दिन की तकलीफ भविष्य के लिए बेहतर है।”

  • प्रशासन की अपील

प्रशासन और टाटा स्टील प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि कार्य स्थल के पास न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मरम्मत कार्य को 48 घंटे के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गौ-तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ : ट्रक से 4 टन प्रतिबंधित हड्डियां जब्त, 4 गिरफ्तार

May 13, 2026

Saraikela: अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग

May 13, 2026

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ₹1.65 करोड़ के घूसकांड में हितेश शाह की याचिकाएं खारिज

May 13, 2026

RECENT ADDA.

गौ-तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ : ट्रक से 4 टन प्रतिबंधित हड्डियां जब्त, 4 गिरफ्तार

May 13, 2026

Saraikela: अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग

May 13, 2026

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ₹1.65 करोड़ के घूसकांड में हितेश शाह की याचिकाएं खारिज

May 13, 2026

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक मशीनें, सीधे WhatsApp पर आएगी रिपोर्ट

May 13, 2026

घर की ये 4 पुरानी चीजें सोख रही हैं आपकी तरक्की, जानें वास्तु के नियम

May 13, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • गौ-तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ : ट्रक से 4 टन प्रतिबंधित हड्डियां जब्त, 4 गिरफ्तार
  • Saraikela: अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग
  • भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ₹1.65 करोड़ के घूसकांड में हितेश शाह की याचिकाएं खारिज
  • झारखंड के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक मशीनें, सीधे WhatsApp पर आएगी रिपोर्ट
  • घर की ये 4 पुरानी चीजें सोख रही हैं आपकी तरक्की, जानें वास्तु के नियम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.